रायपुर

महिलाओं के खिलाफ नृशंसता के दोषियों को सजा की मांग पर प्रदर्शन
23-Aug-2024 1:57 PM
महिलाओं के खिलाफ नृशंसता के दोषियों को सजा की मांग पर प्रदर्शन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 23 अगस्त। 
मध्य क्षेत्र के बीमाकर्मियों के संगठन सेंट्रल जोन इंश्योरेंस एम्पलाईज एसोसिएशन की महिला समिति ने भी मोमबत्ती जलाकर पीडि़तों को श्रद्धांजलि दी। प्रदर्शन का आयोजन आर डी आई ई यू महिला समिति, स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया, जनवादी नौजवान सभा व अभा जनवादी महिला समिति ने  संयुक्त रूप से किया गया था। 

सभा को संबोधित करते हुए एसोसिएशन के महासचिव धर्मराज महापात्र ने कहा कि इन घटनाओं से हम सब आक्रोशित व शर्मिंदा हंै। महिलाओं की सुरक्षा की गारंटी की मांग आज एक महत्वपूर्ण मांग बन गई है। महिला समिति की सचिव अनुसूईया ठाकुर ने दोषियों को तत्काल गिरफ्तार कर कड़ी सजा देने की मांग की। महिला समिति की अध्यक्ष ज्योति पाटिल के नेतृत्व में सभा के अंत में मोमबत्तियां जलाकर एवं एक मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। प्रदर्शन में प्रदीप गभने, अजय कन्नौजे, के के साहू, सुरेंद्र शर्मा, राजेश पराते, संदीप सोनी, गजेंद्र पटेल, फीबी भगत, संध्या भगत, संध्या राज, मौली सहारे, उर्मिला केरकेट्टा सहित बडी संख्या में लोगों ने भागीदारी की।

आप का कैंडल मार्च
कोलकाता और पुसौर गैंग रेप के  विरोध में आप पार्टी ने  कैंडल मार्च किया। तथा दिवंगत महिलाओं को अश्रुपूरित श्रद्धांजलि अर्पित की। आम आदमी पार्टी महिला विंग प्रदेश अध्यक्ष दुर्गा झा एवं जिला अध्यक्ष कलावती मार्को ने बताया है कि  देश व प्रदेश में महिला सुरक्षित नहीं है। कैंडल मार्च का नेतृत्व शशि लकड़ा, विजयलक्ष्मी तिवारी, स्वाति तिवारी, सीमा झा परमजीत कौर, के ज्योति ने किया। इसमें नंदन कुमार सिंह, विजय कुमार झा, परमानंद जांगड़े, इमरान खान, अविनाश गायकवाड, सागर क्षीरसागर, धर्मेंद्र चौधरी, शिव कुमार नायडू, हरचरण सिंह, अजीम खान, प्रद्युमन शर्मा, एम एम हैदरी,आदि ने डाॉ अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर कैंडल मार्च कर बलात्कार में दिवंगत नारी शक्ति को नमन किया। 


अन्य पोस्ट