रायपुर

एबीवीपी का रविवि में बेमुद्दत धरना
22-Aug-2024 5:07 PM
एबीवीपी का रविवि में बेमुद्दत धरना

रायपुर, 22 अगस्त।  रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के प्रभारी कुलसचिव शैलेन्द्र पटेल को हटाने की मांग करते हुए  अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए हैं। एबीवीपी का आरोप है कि  शैलेन्द्र पटेल के योग्यता संबंधी सभी डिग्रियां फर्जी हैं।इसे लेकर  पटेल के खिलाफ पिछले दिनों कराई गई तीनों जाँच में अयोग्य और फर्जी पाया गया है।उच्च शिक्षा विभाग ने हाईकोर्ट मे शपथ पत्र देकर इस बात को स्वीकार भी किया है। शिक्षा सचिव प्रसन्ना ने उनके खिलाफ कार्रवाई की सिफारिश भी कर दी है। लेकिन पूर्व शिक्षा मंत्री के निर्देशों के बाद अब तक उन्हें बर्खास्त नहीं किया जा रहा है । एबीवीपी ने कार्रवाई को लेकर बड़े लेनदेन का भी आरोप लगाया है।


अन्य पोस्ट