रायपुर
शंकरनगर में निर्माण कार्यों का भूमिपूजन
22-Aug-2024 4:56 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 22 अगस्त। उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा ने शंकरनगर वार्ड 30 के क्षेत्र मेंअधोसंरचना मद के अंतर्गत 35 लाख रू. लागत के नाली,सडक़ निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया ।
इनमें नवीन गुप्ता वाली गली हनुमान मंदिर के सामने रोड़ निर्माण, सी टाईप से जनता टाईप मकान तक नाली निर्माण एवं कव्वर्ड करवाने कार्य, प्रमिला राजपूत के निवास से सुदीप किराना तक नाली निर्माण , कव्वर्ड कार्य, सीसी रोड , गोरखापारा में नाली निर्माण कार्य, डॉ. आषा नेवले के मकान से बैंक ऑफ महाराष्ट्र के सामने तक सीसी रोड सडक निर्माण कार्य एवं अशोक शर्मा के निवास के सामने से बसंत साहू के निवास के सामने तक कांक्रीट सडक निर्माण कराया जाएगा।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे