रायपुर
आठ बाइक के साथ नाबालिग गिरफ्तार
22-Aug-2024 4:00 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 22 अगस्त। रात्रि गश्त के दौरान मंदिर हसौद पुलिस ने एक नाबालिग को पकड़ उससे चोरी के 8 दोपहिया वाहन जप्त किया है। इनमें से 4के मामले पंडरी और देवेंद्र नगर थाने में दर्ज है। मंदिर हसौद पुलिस की टीम दो दिन पहले रात्रि गश्तकर रही थी । गश्त के दौरान बाइक सवार एक लडक़ा संदिग्ध अवस्था में दिखा। उसे रोक पूछताछ का प्रयास करने पर भागने लगा। जिसे पुलिस ने दौड़ाकर पकड़ा गया। पूछताछ और उसकी तलाशी लेने पर उसके पास हथौड़ी चाकू रखा था। पूछताछ में चोरी करने की नीयत से घुमना बताया । बाइक भी चोरी की बताया। उसकी निशानदेही पर कब्जे से चोरी की कुल 8 बाइक कीमत 4 लाख रूपए तथा हथौड़ी एवं चाकू जप्त कर गिरफ्तार किया गया । उसके खिलाफ पहले भी थाना मंदिर हसौद में 1, पंडरी में 2 और देवेन्द्र नगर में 1 बाइक चोरी के अपराध दर्ज हैं ।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे