रायपुर

सूने मकान से नगदी,जेवर पार
22-Aug-2024 3:57 PM
सूने मकान से नगदी,जेवर पार

रायपुर, 22 अगस्त। रक्षाबंधन मनाने गांव गए दंपति के सूने मकान में चोरी हो गई। अज्ञात चोर घर से नगदी, जेवरात कुल 25 हजार की चोरी कर ले गया। 
दुष्यंत देसमुख ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह रिध्दी सिध्दी लोटस पार्क कालोनी बोरियाकला में रहता है। रक्षाबंधन से एक दिन पूर्व वह अपने परिवार के साथ त्यौहार मनाने अपने गांव गया था। दुसरे दिन रात 12.00 बजे वे  घर वापस आए तो देखा कि मेन दरवाजे का ताला टूटा हुआ है और घर के अंदर का सारा सामान बिखरा पड़ा था। कमरे में रखे आलमारी का ताला टुटा हुआ था। और उसमें रखे चांदी  का पायल, बिछिया, कुल कीमत 15000 रूपये व नगदी 10000 रूपए वहां नहीं थे। पुलिस ने शिकायत पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ 331-4, 351 का अपराध दर्ज किया है। आसपास के लोगों से पूछताछ कर आरोपी की पतासाजी की जा रही है। उधर कबीर नगर निवासी अक्षर पी आर की बाइक अज्ञात चोर ले भागे। बाइक घर के बाहर खड़ी थी। पुलिस ने 303-2 का अपराध दर्ज किया है। 
 


अन्य पोस्ट