रायपुर

खुद को कामधेनु का मेनेजर बता सरिया सप्लाई का झांसा दे 1.50 लाख ठगे
22-Aug-2024 3:57 PM
खुद को कामधेनु का मेनेजर बता सरिया  सप्लाई का झांसा दे 1.50 लाख ठगे

रायपुर, 22 अगस्त । एक माह पूर्व सड्डु निवासी सिक्योरिटी एजंसी के संचालक से लाखों रूपए की ठगी हो गई। अज्ञात फोन धारक ने खुद को कामधेनु सरिया का सेल्स मेनेजर बता सरिया सप्लाई करने का झांसा देकर डेढ़ लाख रूपए अपने खाता में जमा करा लिए। 

अर्जुन तिवारी ने पुलिस को बताया कि वह राम निकेतन सड्डु में रहता है। मकान निर्माण कराने के लिए उसने गुगल पर कामधेनू सरिया का अपने मोबाइल में नम्बर सर्च किया था। उसमें दिए नम्बर 6290368156 पर फोन लगाया। जिस पर आरोपी ने फोन पर खुद को कामधेनू सरिया का सेल्स मेनेजर बताया और सरिया का आर्डर  लेने के लिए 50 प्रतिशत रकम जमा करने पर ही डिलवरी चालान बनेगा कह कर पैसों की मांग की। जिस पर अर्जुन तिवारी उसकी बातों में आकर 25 जुलाई का उसके बताए खाते में 1.50 लाख रूपए को जमा करा दिए। दूसरे दिन आरोपी ने अन्य नम्बर 8274868153 से फोन कर  पूरा पैसा देने पर ही माल भेजने की बात कर पैसों की मांग करने लगा । जिसपर अर्जुन को ठगी का शक  होने पर बुधवार शाम को पुलिस की साइबर सेल में इसकी रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ 318, 3, 5 का अपराध दर्ज किया है। प्रार्थी से पूछताछ कर मोबाइल नम्बर और खाता में किए गए ट्रांजेक्शन की जांच कर आरोपी की पतासाजी की जा रही है। 

 


अन्य पोस्ट