रायपुर

कार बोलेरो की ठोकर के मामले की गृह मंत्री से शिकायत
22-Aug-2024 3:56 PM
कार बोलेरो की ठोकर के मामले  की गृह मंत्री से शिकायत

एसपी कुकरेजा, टीआई ने पद का दुरूपयोग किया

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 22 अगस्त। 
रक्षाबंधन के दिन कुम्हारी टोल नाके के पास सरकारी बोलेरो और कार की ठोकर के मामले में आमानाका पुलिस की कार्रवाई की डिप्टी सीएम गृह विजय शर्मा से लिखित शिकायत की गई है।  इसमें बटालियन के सेनानी राजेश कुकरेजा पर पद का दुरूपयोग कर एफआईआर और आमानाका टीआई पर दुष्प्रेरणा से कार्रवाई कराने करने की बात कही गई।

यह कार इन्द्रप्रस्थ फेस 2. निवासी नितिन पारेख की है।उस  दिन उनका अनुज निहार भीमजियानी पिता निलेश भिमजियानी भिलाई से अपनी बहन को लेने गया था । जो कार से कुम्हारी टोल प्लाज लाइन से  निकल ही रही थी तभी पीछे से ष्टत्र 03 9725 पुलिस वाहन पीछे से आई और कार  को टक्कर मारकर रायपुर की तरफ फरार हो गया। आगे जाकर उसे रोकने पर बोलेरो ड्राइवर ने कहा कि यह गाड़ी एसपी साहब की है और इसमें साहब की फैमिली हैं। तुम्हे मालूम नही है की तुमने कितनी बड़ी गलती कर दी हैं। 

अब तुम देखो साहब अब तुम्हे कैसी सजा देंगे कि तुम्हारा भविष्य खराब कर देंगे। इस तरह से ड्राइवर ने सेनानी राजेश कुकरेजा को और साहब ने आमानाका टीआई को कॉल कर कार्रवाई की। टीआई ने निहार  के बयान को नकार कर बोलेरो  ड्राइवर के कहे अनुसार कार  से  सरकारी बोलेरो को टक्कर मारना दर्ज कर निहार को हिरासत में लेकर और कार को खड़ा करा दिया।  एसपी स्तर के अधिकारी के रसूख में  धाराओं 126(2), 281, 296 धाऱाओं में कार्यवाही कर दी गई। दिन भर के मुनहार पर  थाने के निचले स्टाफ द्वारा टी आई साहब के नाम पर 10 हजार रुपए रिश्वत देने के बाद देर वाहन जब्त कर रात में निहार को मुचलका पर छोड़ा गया।निखिल ने गृह मंत्री से मामले की जांच कर जो भी गलत है उसके खिलाफ कार्यवाही करने कहा है ।


अन्य पोस्ट