रायपुर

तीन साल पहले हत्या करने वाले नाबालिग को आजीवन कारावास
22-Aug-2024 3:53 PM
तीन साल पहले हत्या करने वाले नाबालिग को आजीवन कारावास

आमानाका के डबरापारा में हुई थी हत्या 

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 22 अगस्त।
तीन साल पहले आमानाका के डबरापारा में धारदार कैंची और पत्थर मारकर  से युवक की हत्या करने वाले आरोपी को रा सत्र न्यायाधीश अब्दुल जाहिद कुरैशी ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है।

आमानाका थाना के पूर्व प्रभारी राजेश सिंह ने बताया कि घटना 12 जून 24 को रिक्शा चालक  निर्मल तांडी दिन भर की रोजी के बाद रात में वीर शिवाजी नगर डबरापारा, मोहबा बाजार रायपुर में अपने घर के बाहर बैठा था। करीब 08:45 बजे  उसका लडक़ा खुचखुच तांडी उर्फ रिंकु घर के सामने बाहर में डांस कर रहा था। उसी समय मोहल्ले में रहने वाले  रितिक सोना वहां  आकर खुचखुच तांडी से झगड़ा किया। और उसे जमीन में पटक अपने पास रखी धारदार चाकूनुमा कैंची से खुचखुच तांडी के सीने और पेट में वार  किया। पिता निर्मल तांडी बीच-बचाव करने के लिए दौड़ा तो उसके बाद भी आरोपी ने खुचखुच तांडी को पत्थर से मारा और वहां से भाग गया। खुचखुच तांडी की घटनास्थल पर मृत्यु हो गई। 

पूर्व में नुवाखाई के दिन खुचखुच तांडी और रितिक सोना के भाई के बीच झगड़ा हुआ था। इसी का बदला लेने हमला किया। बचाव पक्ष और  अभियोजन की दलीले सुननेऔर सबूतों के आधार पर सत्र न्यायाधीश अब्दुल जाहिद कुरैशी ने यह पाया कि आरोपी रितिक मृतक रिंकु उर्फ खुचखुच तांडी को कैंची से उसके पेट, सीना, कमर में मारकर उसकी हत्या की गयी है। इसलिए रितिक सोना को धारा 302 भा.दं.सं. के अपराध में आजीवन कारावास से तथा 500/- रूपये  के अर्थदंड से दंडित किया है।

अर्थदंड अदा न करने की दशा में आरोपी को 03 माह का अतिरिक्त कठोर कारावास भुगतना होगा।

 


अन्य पोस्ट