रायपुर

बारिश में भीगते, बचते डटे हुए हैं वन विभाग के दैवेभो
22-Aug-2024 3:50 PM
बारिश में भीगते, बचते डटे हुए हैं वन विभाग के दैवेभो

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 22 अगस्त।
वन विभाग ने दैवेभो कर्मचारियों की नियमितीकरण समेत 9 मांगों को लेकर बेमुद्दत हड़ताल जारी है। कल रात से बारिश में भीगते बचते सैकड़ों कर्मचारी तूता धरना स्थल पर डटे हुए हैं। कल सचिव स्तरीय चर्चा विफल हो गई। कर्मचारियों का कहना है कि वे मांगे पूरी होने पर ही हटेंगे। वन सचिव शिखा राजपूत से चर्चा हुई। उन्होंने सभी 9 मांगों को विस्तार से समझा। वन कर्मचारियों ने आकस्मिकता कार्यभारित सेवा नियम लागू करने का लिखित आश्वासन या आदेश जारी करने पर तत्काल हड़ताल खत्म करने की बात कही। इस पर श्रीमती राजपूत ने एसीएस और वन मंत्री स्तर पर चर्चा करने का भरोसा दिलाया। 

एक बयान में इन कर्मियों ने कहा कि उन्हें  सिर्फ वोट बैंक समझा जा रहा है।और पांच साल बाद फिर कहा जाएगा कि आप  लोगों को 100 दिन में रेगुलर कर दिया जाएगा। 

दूसरे प्रदेशों में एक झटके स्थाईकरण की घोषणा की जा रही है।  छत्तीसगढ़ में तो 20 सालों से र्सि फकमेटी का गठन किया जा रहा है। लेकिन निर्णय नहीं ले पा रहा है जब कि छत्तीसगढ़ में राजस्व की कमी नहीं है।

युक्तियुक्तकरण पर सफाई कर्मी
मैं एक सफाई कर्मचारी हूं मैं लगातार 2011 से निष्ठा पूर्वक अपना कार्य ईमानदारी से कर रहा हूं मुझे आशा थी कि आज ?3000 मानदेय मिल रहा है कल जरूर अपने बच्चों का भविष्य बनाऊंगा। जब सरकार हमारे तरफ ध्यान देगी लेकिन इसके विपरीत हो रहा है।क्या हिसाब से स्कूलों का युक्तिकरण किया जा रहा है युक्तिकरण करें हमें कोई दिक्कत नहीं है लेकिन हमारे भविष्य के ऊपर खतरा मंडरा रहा है। सरकार  युक्तिकरण का झंझट है उसे खत्म करें। 

अगर हमारे कार्य पर प्रभाव पड़ेगा तो हम अपने परिवार समेत रायपुर में धरना प्रदर्शन करेंगे आज हम  विभाग में 13 साल गवां चुके हैं। अब हम कहां जाएं। हमारा एक ही काम है और इसी के चक्कर में हम दूसरे काम में नहीं जा पाते हैं।

अगर हमारी बातों को संज्ञान में नहीं लिया जाता तो राजधानी सहित पूरे प्रदेश में काम बंद हड़ताल की स्थिति आ जाएगी और अनिश्चितकालीन हड़ताल करने में बाध्य हो जाएंगे।
 


अन्य पोस्ट