रायपुर
रायपुर, 21 अगस्त। साइंस कॉलेज मैदान में 5 और 6 अक्टूबर को नो योरआर्मी प्रदर्शनी का आयोजन साइंस कॉलेज मैदान में किया जाएगा। इस कार्यक्रम में प्रदर्शित टैंक, तोप, हवा में मार करने वाले हथियार, ब्रिजिंग इक्विपमेंट सहित अन्य हथियारों के बारे में यहां के लोगों को देखने और जानने का मौका मिलेगा। इसके साथ ही डॉग शो, आर्मी में बजने वाले आकर्षक बैंड शो, मार्शल म्यूजिक प्रोग्राम का भी आयोजन किया जाएगा।
कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने आज प्रदर्शनी की तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे। उन्होंने मंच निर्माण के लिए स्थल चयन, आंगुतकों के ठहरने की व्यवस्थाए आमंत्रित नागरिकों के बैठने की व्यवस्था समेत अन्य तैयारियों के निर्देश दिए। कलेक्टर डॉ. सिंह ने आर्मी के जवानों के ठहरने की व्यवस्था भी देखी। साथ ही स्पोटर्स स्टेडियम में बुनियादी सुविधाओं को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।