रायपुर
गुजराती ब्रह्म समाज ने श्रावणी पर्व मनाया
21-Aug-2024 7:22 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 21 अगस्त। गुजराती ब्रह्म समाज ने रक्षा बंधन के दिन दया भवन में श्रावणी पर्व बहुत ही धूम धाम से मनाया गया. दया भवन में सुबह सर्वप्रथम जनेऊँ बदलने का कार्यक्रम संपन्न हुआ। उसके पश्चात बटुकों को यज्ञोपवीत संस्कार दिया गया। सदस्यों ने समाज के अध्यक्ष कीर्ति व्यास को एवं सुनील पंड्या को माध्यमिक शिक्षा मंडल में सदस्य नियुक्त किये जाने पर शाल श्रीफल एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर महिला मंडल द्वारा हरित शृंगार प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। इसमें सोनल शर्मा, जयश्री बेन जोशी पूर्विता दवे को श्रीमती सरोज पुरोहित एवं महिला मंडल की अध्यक्ष प्रवीणा बेन जोशी ने पुरस्कृत किया। इस अवसर पर कीर्ति व्यास ने कहा की समाज के विकास के लिये और समाज को मज़बूत बनाने के लिये समाज के सभी सदस्यों का तन मन धन से योगदान आवश्यक है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे