रायपुर
नशे के विरुद्ध निजात अभियान का रैप-सॉन्ग
21-Aug-2024 7:21 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 21 अगस्त। नशे के खिलाफ रायपुर पुलिस ने एक रैप सांग जारी किया है। इस वीडियो में निजात के तहत होने वाली कार्रवाई, नशे के दुष्परिणाम को दिखाया गया है कि कैसे गलत संगत में नशे का सेवन करने से होनहार युवा भटक जाते हैं। बता दें जिले में च्निजातज् अभियान के तहत व्यापक जागरूकता अभियान बड़े व्यापक रूप से प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। साथ ही युवाओं, स्कूली बच्चों और नागरिकों को नशे से होने वाले दुष्परिणामों के बारे में बताया जा रहा है।
पुलिस द्वारा युवाओं को अभियान के तहत नारकोटिक्स, ड्रग्स, शराब, गांजा, सिलोशन एवं सिरिंज आदि से होने वाले दुष्परिणामों के बारे में बताया जा रहा है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे