रायपुर

रेप केस के विरोध में कैंडल मार्च, काली पट्टी बांधा
21-Aug-2024 7:18 PM
रेप केस के विरोध में कैंडल मार्च, काली पट्टी बांधा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 21 अगस्त। कोलकाता में  मेडिकल स्टूडेंट के साथ हुई दरिंदगी के खिलाफ फाउंडेशन फॉर सेवा ने राजधानी के गुढिय़ारी स्थित भारत माता की प्रतिमा के सामने कैंडल जलाकर विरोध प्रदर्शन किया।इससे पहले फाउंडेशन के सदस्यों के साथ ही बड़ी संख्या में आम जनों ने कैंडल मार्च निकाला। सभी ने माथे और कंधे पर काली पट्टी बांधकर विरोध भी जताया।

फाउंडेशन के चेयरमैन नवल तिवारी ने बताया कि इस कैंडल मार्च का विभिन्न सामाजिक संगठनों ने भी समर्थन किया। इस कैंडल मार्च में गोपाल सोनी, संदीप सलूजा, निखिल तिवारी, अभिषेक शर्मा, नंदा मेश्राम, प्रीति सोनी, अंजली तिवारी, इशिका सलूजा, रिया तिवारी, पूजा तिवारी, शुभम मेश्राम, उत्सव सोनी, आयुष तिवारी, दिव्यांग अग्रवाल समेत बड़ी संख्या में फाउंडेशन के सदस्य और आमजन शामिल हुए।

 

 

 

 

बड़े इलाके में फॉगिंग अभियान

दूसरी ओर स्वास्थ्य विभाग की टीम मे  वार्ड  6 के क्षेत्र में वार्ड 28 के देवेन्द्र नगर भाठापारा  वार्ड क्रमांक 51 के तहत लाभांडी बस्ती  वार्ड 47, वार्ड  67 के श्रीराम नगर बस्ती और कर्मचारी कालोनी, वार्ड 66 के क्षेत्र में एंटीलार्वा ट्रीटमेंट अभियान चलाया गया।

इसी तरह से वार्ड  15, वार्ड 3 और 16 ,वार्ड 9 के क्षेत्र में दुबे कालोनी मोवा बस्ती के विभिन्न स्थानों में मच्छरों पर कारगर नियंत्रण हेतु एंटीलार्वा ट्रीटमेंट अभियान चलाया गया।

 वार्ड 21 के क्षेत्र में टाटीबंध गुरूद्वारा कालोनी, गुरूद्वारा गार्डन , गजानंन रिजेंसी, नरूला गार्डन वार्ड  47 को  नया पारा तेली पारा, तात्यापारा सदर बाजार मार्ग , वार्ड 52 के सीता चौक, कोपलवाणी, व्हीआईपी चैक, रामायाण नगर, शीतला बस्ती  , वार्ड 51 के जोरा बस्ती  , वार्ड 31 के दुलारी वाटिका गायत्री नगर रहवासी  , वार्ड 47 के तहत महादेव नगर गली नंबर 1 , 2, 4 पुराना राषन दुकान के समीप रहवासी क्षेत्र, वार्ड 67 के महादेव नगर चाय समिति के समीप यादव पार्क क्षेत्र में अलमारी फैक्ट्री लाईन, साहू किराया भंडार के सामने गली शिवम स्कूल के पीछे , वार्ड 1 के तहत जरवाय बस्ती, वार्ड 19 अशोक नगर, प्रीतम नगर सामुदायिक भवन सांईनाथ चौक के समीप, वार्ड 2 क्षेत्र में सोनडोंगरी बीएसयूपी कालोनी, वार्ड 5 के तहत न्यू आनंद नगर सेंधवा तालाब , रामेष्वर नगर बस्ती क्षेत्र सहित विभिन्न स्थानों में  फॉगिंग अभियान हैण्ड फॉगिंग मशीन की सहायता से चलाया गया।


अन्य पोस्ट