रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 21 अगस्त। सड्डू निवासियों के एक प्रतिनिधि मंडल ने विधायक मोतीलाल साहू से सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधि मंडल ने सड्डू सब्जी मंडी से केपिटल होम तक 1.5 कि.मी. लंबी एवं 25 मीटर तक चौड़ी दुटी-फूटी एवं जर्जर हो चुकी कांक्रीट सडक़ के पुन: निर्माण की मांग की ।
रायपुर ग्रामीण विधायक मोतीलाल साहू को ज्ञापन दिया गया है। यह सडक़ पूर्व में 20-25 साल पहले लोक निर्माण विभाग ने बनाई थी। इस कांक्रीट सडक़ पर मालवाहक ट्रक एवं स्कूल बसों की आवाजाही से टूट फूटकर गडढ़ो में तब्दील हो गई है। पैदल और बाइक सवार राहगीरों को असुविधाओं का सामना करना पड़ता है। भारी वाहनों से गंभीर दुर्घटना होने की संभावनायें बनी रहती है।
इन निवासियों ने सडक़ के चौड़ीकरण एवं डामरीकरण आवश्यक बताया। विधायक साहू ने कहा सडक़ निर्माण कार्य को प्राथमिकता से कराया जाएगा। प्रतिनिधि मंडल में तपन बासू सुनिल कुमार, पंकज पौन, अमीत चौधरी, प्रदीप मिश्रा, पियूष मित्तल, देवेन्द्र प्रताप अविनाश लाल, राजेश केडिया, सुचित मिश्रा, सी.एस. लोहाटी, सरदार मनजीत सिंह, सीमा श्रीवास्तव अमित सिंह, तपन चक्रवर्ती योगेश पंजवानी एवं अन्य निवासी शामिल रहे।