रायपुर

1200 से अधिक बैनर पोस्टर हटाए
20-Aug-2024 7:47 PM
1200 से अधिक बैनर पोस्टर हटाए

रायपुर, 20 अगस्त। निगम के नगर निवेष उडनदस्ता की टीम ने  अभियान में जीई रोड में तेलीबांधा से टाटीबंध तक के मध्य मार्ग विभाजकों, चौक चौराहो, विद्युत पोल में लगाये गये बैनर पोस्टर को हटाए।
अभियान के तहत  जीई रोड के अलावा सहित विधानसभा मार्ग, प्रमुख मार्गो एवं बाजारों में मार्ग विभाजकों, चौक चौराहो में विभिन्न संस्थाओं, संगठनों द्वारा लगाये गये लगभग 1200 से अधिक बैनर पोस्टर को हटाए गए । उक्त बैनर पोस्टर बेतरतीब तरीके से लगाकर सडक़ दुर्घटना की आशंका को प्रबल बना रहे थे एवं शहर की सुन्दरता पर विपरीत प्रभाव डाल रहे थे। इस प्रकार बैनरों, पोस्टरों को हटाने आगे भी अभियान जारी रहेगा।


अन्य पोस्ट