रायपुर

सेन समाज ने सैनिकों के नाम भेजा रक्षा सूत्र
18-Aug-2024 6:36 PM
सेन समाज ने सैनिकों के नाम भेजा रक्षा सूत्र

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 18 अगस्त। चंगोरा भाठा साकेत विहार में महिला समिति एवं सेन समाज रायपुर जिला के संयुक्त रूप से स्वतंत्रता दिवस मनाया ।झंडा रोहण कर फौजी भाइयों के लिये  रक्षासूत्र भेजे गये। श्रीमति रेवती देवी सेन  सेवानिवृत शिक्षक  डी आर ठाकुर, पार्षद  उत्तम साहू ने झंडा फहराया। इस दौरान में जिलाध्यक्ष डांस मनोज ठाकुर ,नुपुर बैस,श्यामा सेन,शांता,रेणु,शहीद की पत्नि सीमा, शत्रुघ्न, कमलेश, राज श्रीवास, नारायण प्रसाद सेन, शुशील कौशिक, रवि शतीष, गोविंद सेन, गोदावरी, लता श्रीवास, रिंकी, सुमन, माही, माधुरी, काव्या, चांदसी, कान्हा दिलीप देवांगन,प्रीति,हेमांक,मयंक मोहल्लेवासी मौजूद रहे।

वृद्धाश्रम में ध्वजारोहण

स्वतंत्रता दिवस पर  माँ गोदावरी आनंद वृद्धाश्रम में खुशियों की बहार रही। जहां पहली बार स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण के बाद  सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रमुख  ट्रस्टी कल्पना तिवारी ने  तिरंगा फहराकर समारोह की शुरुआत की। राष्ट्रगान के पश्चात सभी ने देश की एकता और अखंडता के प्रति समर्पण का संकल्प लिया। और फिर पचास से सत्तर साल तक के बुजुर्ग आजादी के गीतों पर झूमते नजर आए।

इस कार्यक्रम में कमलेश सोनी, धन्नुलाल मुदगल, यशपाल सिंह चौहान, देवीबाई बजाज,  प्रेम पोदार, रामचन्द मोर्या, सकलदेव, हेमराज पोदार ,  मनोरंजन,  लक्ष्मी नारायण,  रमाकान्त त्यागी,  मुरलीधर, जगदीश राम प्रमुख रूप से शामिल थे।


अन्य पोस्ट