रायपुर
कल से नंदनवन जंगल सफारी होगा प्लास्टिक फ्री
18-Aug-2024 2:06 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 18 अगस्त। जंगल सफारी को पूर्ण रूप से प्लास्टिक मुक्त रखने प्रबंधन ने अहम कदम उठाया है। जंगल सफारी के निदेशक श धम्मशिल गणवीर ने बताया कि अब से जंगल सफारी में आगंतुकों को प्लास्टिक अंदर ले जाने की अनुमति नहीं होगी। साथ ही सफारी में प्लास्टिक पैकेजिंग वाले उत्पादों की बिक्री भी प्रतिबंधित होगी द्य प्लास्टिक के कारण पर्यावरण पर होने वाले दुष्परिणामों के बारे में सतत रूप से पर्यटको को जागरूक किया जा रहा है। मंगल से रविवार तक सुबह 9 से सायं 4 बजे तक खुला रहेगा नवा रायपुर स्थित जंगल सफारी मे आम नागरिक मंगलवार से रविवार तक प्रतिदिन सुबह 9 बजे से सायं 4 बजे तक भ्रमण कर सकते हैं जंगल सफारी सोमवार को आम नागरिकों के लिए बंद रहेगा।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे