रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 18 अगस्त। विधायक देवेंद्र यादव बलौदाबाजार के जेल में राखी मनाएंगे। यादव को न्यायालय ने 20 अगस्त तक के न्यायिक निर्माण पर जेल भेज दिया है। पुलिस ने न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक मजिस्ट्रेट के आदेश पर उन्हें जेल दाखिल कर दिया है 10 जून को 10 जून को बलौदा बाजार के हिंसा और राजधानी की घटना में देवेंद्र यादव को 179 आरोपी के रूप में पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा है। हिंसा और आगजनी के मामले में देवेंद्र यादव के पहले पुलिस ने 178 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा इस मामले में 10 जुलाई को पहली गिरफ्तारी हुई थी।
एहतियात के लिए यादव को बलौदाबाजार पुलिस रायपुर सेंट्रल जेल लेकर आई। जहां वे रिमांड पर रहेंगे। देवेंद्र के जेल दाखिले के समय भी उनके बड़े भाई धर्मेंद्र यादव समर्थक कांग्रेसियों को साथ लेकर आए जिन्होंने जमकर बवाल काटा। वे लोग देवेन्द्र के आने से पहले ही जेल गेट को घेरकर खड़े थे। जिन्हें जेल प्रहरी हटाने का प्रयास करते रहे। इस दौरान कार्यकर्ताओं जेल प्रहरी, पुलिस कर्मियों के बीच कई बार झड़प हुई। एक बारगी तो सुरक्षा गार्ड ने बंदूक तान दी थी। वहां मौजूद सभी लोग हड़बड़ा गए। दरअसल, कार्यकर्ता चाहते थे कि देवेन्द्र बाहर आकर पूरा ब्यौरा दें। पुलिस देवेन्द्र को कार समेत जेल के भीतर ले गई।
21 को सभी जिलों में प्रदर्शन
विधायक देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस 21अगस्त को सभी जिलों में प्रदर्शन करेगी। यह घोषणा पीसीसी चीफ दीपक बैज ने रविवार को राजीव भवन में संयुक्त पत्रकार वार्ता में की। उनके साथ नेता प्रतिपक्ष डॉ चरण दास महंत, पूर्व सीएम भूपेश बघेल भी रहे। बैज ने कहा भाजपा बदलापुर की राजनीति कर रही है। वहीं पूर्व सीएम बघेल ने कहा सरकार आती जाती रहती है पर ऐसा काम मत करों की नजरे ना मिला सको।मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री स्तर पर यह निर्णय हुआ है।अपनी नकामी छुपाने के लिए देवेंद्र की गिरफ़्तारी कराई। कांग्रेस इसके विरोध में तीन लड़ाई लड़ेंगी। एक सडक़ की लड़ाई एक विधायक के स्तर की एक कानूनी लड़ाई। बघेल ने की सीबीआई या कोई भी स्वतंत्र एजेंसी से जांच में इनकी कलई खुल जायेगी।
वहीं नेता प्रतिपक्ष डॉ चरण दास महंत ने गिरफ्तारी की निंदा करते हुए कहा कि यह घटना सरकार और प्रशासन की विफलता,लापरवाही का परिणाम रही। अब राजनीतिकरण कर समाज को लड़ाने का प्रयास है।