रायपुर
रायपुर, 17 अगस्त। नया रायपुर की सडक़ों पर स्टंटबाजी करने वाले 5 बाईक राईडर्स पर मंदिर हसौद पुलिस ने कार्यवाही की। ये सभी अलग-अलग महंगे बाइक पर स्टंट करते हुए स्वयं दूसरों के जीवन को संकट में डालने का कृत्य कर रहे थे।
इस सूचना पर मंदिर हसौद पुलिस की टीम ने सभी घेराबंदी कर बाईकर्स को पकड़ प्रतिबंधात्मक धाराओं और मोटर व्हीकल एक्ट के तहत भी कार्यवाही की। इनमें करण कोसले पिता महासिंग कोसले उम्र 22 वर्ष निवासी पलौद थाना मंदिर हसौद जिला रायपुर। रामेश्वर चक्रधारी पिता अशोक चक्रधारी उम्र 20 वर्ष निवासी लालपुर देवुपरी रायपुर थाना टिकरापारा जिला रायपुर। शिवम भारती पिता प्रकाश भारती उम्र 20 वर्ष निवासी पलौद थाना मंदिर हसौद जिला रायपुर। विवेक गौतम 20 वर्ष, बीरगांव नगर निगम ऑफिस के पास, साहिल कुमार जांगड़े 18 वर्ष सुदामा नगर टिकरापारा शामिल हैं। पुलिस ने उनकी बाईक जब्त कर लिया है।