रायपुर

रायपुर की बेटियों ने छत्तीसगढ़ को दिलाया गोल्ड
17-Aug-2024 5:06 PM
रायपुर की बेटियों ने छत्तीसगढ़ को दिलाया गोल्ड

रायपुर/भिलाई, 17 अगस्त। कराते इंडिया ऑर्गेनाइजेशन द्वारा इंदौर में आयोजित वेस्ट जोन कराते नेशनल चैंपियनशिन में टीम काता प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ को स्वर्ण पदक प्राप्त हुआ है। 

इंदौर से रायपुर की कराते कोच और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी डोजो पद्मा ब्यौहार ने बताया कि रायपुर की वेदिका अपराजिता, श्रीजल वर्मा और साक्षी श्रीवास्तव ने जूनियर टीम काता में सर्वोत्तम प्रदर्शन किया और छत्तीसगढ़ को स्वर्ण पदक दिलवाया। इस टूर्नामेंट में राजस्थान, गुजरात, दमनदीव, महाराष्ट्र, गोआ, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ ने भाग लिया। छत्तीसगढ़ ने फाइनल में महाराष्ट्र को 2-1 से हराया।


अन्य पोस्ट