रायपुर

ग्राहक बनकर रिलायंस स्मार्ट बाजार से चुराए सूखे मेवे और चावल-दाल
14-Aug-2024 3:44 PM
ग्राहक बनकर रिलायंस स्मार्ट बाजार  से चुराए सूखे मेवे और चावल-दाल

सीसीटीव्ही में कैद हुए, सूने मकान से 90 हजार के जेवरात पार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 14 अगस्त।
शहर में पिछले सप्ताहभर में दो जगहों पर चोरियां हुई है। अज्ञात चोर मकान से जेवरात और सिटी सेंटर मॉल के रिलांयस स्मार्ट शॉप से ग्रोसरी का सामान चोरी कर ले गए। मॉल में हुए चोरी का सीसीटीव्ही फुटेज भी सामने आया है। इसमें दो अज्ञात चोर शॉप से चोरी करते हुए पाए गए। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अलग-अलग मामले में 331-4, 305 और 3, 5 का अपराध दर्ज किया है।

रोहित जयसवाल ने देवेंद्रनगर थना में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह सड्डु में रहता है। और सिटी सेंटर मॉल पंडरी में रिलायंस स्मार्ट बाजार में मैनेजर के पद पर है। शॉप में पिछले कुछ दिनों से दुकान में रखा सामान स्टाक से बिक्री के बाद मिलान करने पर कम मिलता था। 

शक होने पर दुकान में लगे सीसीटीव्ही कैमरा फुटेज चेक करने पर उसमें दो लोग ग्राहक बनकर दुकान में घुसते और चोरी छुपे अपने कपड़ों में ड्रायफूड, और अन्य सामान को बिना बील के ले जाते पाया गया। अज्ञात चोरों ने दो तीन दिन में लगभग 30 हजार से अधिक का सामान दुकान से चोरी किए। 

रोहित ने इसकी शिकायत देवेंद्रनगर थाना में दर्ज कराई है। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ 305, 3,5 का अपराध दर्ज कर सीसीटीव्ही कैमरा फुटेज का अवलोकन कर आरोपियों की पतासाजी की जा रही है। 

उधर खमतराई इलाके में सूने मकान में चोरी हो गई। अज्ञात चोर मकान का ताला तोडक़र कमरे के अंदर रखे आलमारी से सोना,चांदी के जेवर कुल 90 हजार रूपए की चोरी कर ले गया। 
विंध नगर गोदवारा निवासी दरसराम सेन ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि  6 अगस्त की सुबह गोदवारा स्थित मकान में ताला लगाकर  अपने गांव लोहरापुर बिलासपुर गया हुआ था। जो दूसरे दिन रात करीब 10 बजे घर आया तो देखा कि घर का ताला टूटा हुआ था। अंदर जाकर देखा तो आलमारी का दरवाजा खुला और लाकर में रखा सोना,चांदी के जेवरात जिसकी कुल कीमत 90 हजार रूपए नहीं थे। उसे कोई अज्ञात चोर चुरा ले गया। आसपास पूछताछ करने पर भी कुछ पता नहीं चला। पुलिस ने शिकायत पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर, आसपास के लोगों से पूछताछ कर पतासाजी की जा रही है। 
 


अन्य पोस्ट