रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 14 अगस्त। खरोरा इलाके फार्म हाउस की दबंगई सामने आया है। खेत बेचने से मना करने पर बुजुर्ग से मारपीट हो गई। गौरव नसीने ने कमल फार्महाउस के संचालक के खिलाफ जबरन मारपीट करने आरोप लगाया है।
घटना मंगलवार की है। गौरव नसीने ने कल शाम थाना जाकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह खरोरा में रहता है। वहीं पास में उसके परिवार का नहरडीह रोड के पास में कमल फार्म हाउस में मोहन नशीने व मोहल्ले के कमल वर्मा एव अन्य लोगों का खेत है जिसे सामुहिक रूप से खेत के चारो ओर तार का बाड़ से धेराबंदी किये है। कमल वर्मा का बेटा कुलदीपक वर्मा के द्वारा पूर्व में मोहन लाल(दादा) के साथ खेत बेचने से मना करने की बात विवाद हुआ था। मंगलवार को दादा सुबह 9 बजे खेत खाद डालने गया था। शाम करीबन 5.00 बजे गांव के ही रहने वाले लोगों ने दादा को घायल अवस्था में घर लाए। हालत गंभीर होने के कारण उसकों नजदीक के हस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है। घटना के बारे मे पड़ोस के खेत में काम करने वाले सुरज यादव बताया। कुलदीपक वर्मा अपने अन्य साथीयो के साथ मिलकर खेत में आकर खेत नहीं बेच रहे को कर कर गाली गलौज कर रहा था। मना करने पर कुलदीपक वर्मा और उसके साथियों ने हाथ, मुक्का से हमला कर मारपीट की। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ 296, 115-2, 3,5 का अपराध दर्ज किया है।