रायपुर
वन महानिदेशक ने जंगलसफारी में महुए के पौधे लगाए
13-Aug-2024 7:25 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 13 अगस्त। वन महानिदेशक एवं केंद्रीय विशेष सचिव पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन जितेन्द्र कुमार ने छत्तीसगढ़ सरकार के वृक्षारोपण अभियान एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत आज नवा रायपुर के नंदनवन जंगल सफारी में महुआ का एक पौधा रोपित किया। स्कूली छात्र-छात्राओं एवं वन विभाग के कर्मचारियों द्वारा हाथी मानव द्वंद विषय पर प्रदर्शित चित्रकला प्रदर्शनी का अवलोकन कर सराहना की। इसके पश्चात कुमार ने विजेता प्रतिभागियों को प्रोत्साहन स्वरूप पुरस्कृत भी किया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे