रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 13 अगस्त। श्री सिद्धिविनायक चित्रगुप्त मंदिर, श्रीचित्रांश विहार कॉलोनी वसंत विहार गोंदवारा में बड़े धूमधाम से सावन उत्सव मनाया गयाद्य महिलाओं ने सर्वप्रथम सुबह में भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना कर कांवड़ यात्रा निकाली। महिलाओं में भक्ति का उल्लास का माहौल रहा उसके तत्पश्चात दोपहर 2 बजे से महिलाओं ने मंदिर परिसर में ही सावन उत्सव का आयोजन किया सभी महिलाओं ने सोलह श्रृंगार कर हरे परिधान में उपस्थित होकर मनोरंजन खेलों का आनंद लिए। सावन के गीत गाते हुए महिला मंडली ने सावन झूले का भी आनंद लिया। समापन की बेला में सभी ने भूमि की हरियाली को बनाए रखने का संकल्प लेते हुए गोंदवारा तालाब में पीपल के पौधे को लगाए। इस पूरे कार्यक्रम में मुख्य रूप से ज्योति वर्मा, प्रिया ,खुशबू तिवारी, चेतन ,पूर्णिमा, शिव, वर्षा, अनिता , संगीता आदि उपस्थित रहीं। यह जानकारी मंदिर समिति के अध्यक्ष दिलीप वर्मा ने दी।