रायपुर

डी. लक्ष्मण मूर्ति का निधन
13-Aug-2024 4:50 PM
डी. लक्ष्मण मूर्ति का निधन

रायपुर, 13 अगस्त। छत्तीसगढ़ राज्य पॉवर कंपनी के जनसंपर्क विभाग में सेवानिवृत एसओ डी. लक्ष्मण मूर्ति (67 वर्ष) का निधन आज  हैदराबाद में हो गया। उनकी अंत्येष्टि हैदराबाद में ही की गई। वे अपने पीछे धर्मपत्नी श्रीमती डी. वसुंधरा, पुत्री श्रीमती  तेजस्वीनी, पुत्र  विवेक मूर्ति सहित भरा-पूरा परिवार छोड़  गए। कार्यालय ,अतिरिक्त महाप्रबंधक जनसंपर्क ,विद्युत सेवा भवन, डंगनिया में शोक सभा आयोजित कर स्व.मूर्ति को श्रद्धांजलि दी गई।
 


अन्य पोस्ट