रायपुर
छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 13 अगस्त। पीएससी के बाद अब व्यापम में भर्ती परीक्षा को लेकर सवाल उठ रहे हैं। जिला सहकारिता विभाग अपेक्स बैंक में भर्ती का मामला फिर से गरमाने लगा है। प्रदेशभर से सैकड़ों अभ्यार्थियों ने नियुक्ति में हो रही देरी को लेकर मंत्री केदार कश्यप से मुलाकात करने राजधानी पहुंचे है। जिसके बाद अभ्यार्थी पण्डरी स्थित अपैक्स बैक का घेराव करने निकले।
सहकारिता विभाग के द्वारा कांग्रेस कार्यकाल में अपेक्स बैंक भर्ती परीक्षा अक्टूबर ली गई थी। लगभग 398 पदों की पूर्ति के लिए भर्ती निकली गई थी। व्यापम ने 4 दिसंबर के परीक्षा परिणाम जारी किया था। जिसके बाद से भर्ती प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ पाई। अभ्यार्थियों ने निरस्तीकरण को लेकर कोर्ट में याचिका पर सुनवाई कर मई माह में योग्य 380 अभ्यार्थियों को नियुक्ति देने का आदेश जारी किया। इसके बावजूद भी। विभाग के अधिकारियों ने कोर्ट के आदेश की अवहेलना कर रही है। अभ्यार्थियों ने इसके लिए पूर्व और वर्तमान सरकार को इससे अवगत भी कराया। जिस पर 9 माह बीत जाने के बाद भी कोई कार्रवाई प्रशासन की ओर से नहीं की गई।
मंगलवार को प्रदेशभर से सैकड़ों अभ्यार्थी नियुक्ति की मांग को लेकर राजधानी पहुंच कर करेक्टरेट परिसर पहुंचे थे। वहां से आश्वासन के बाद वे मंत्री केदार कश्यप से के पास ज्ञापन सौपने गए थे। इसके उपरांत अभ्यार्थियों ने नियुक्तिकरण की मांग को लेकर पण्डरी स्थित अपेक्स बैंक का घेराव करने निकले।