रायपुर
मुनाफा का झांसा देकर 21 लाख लिए
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 13 अगस्त। तेलीबांधा इलाके में ठगी का मामला सामने आया है। गांव में सोलर लाईट लगवाने का ठेका दिलाने के नाम पर नेहरू नगर भाटापारा निवासी विकास सिह ठाकु र के साथ 21 लाख रूपए की ठगी हो गई। बसंत जैन, शुभम जैन और समार खान ने ठगी को अंजाम दिया है।
पुलिस के मुताबिक विकास सिंह ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह नेहरू नगर भाठापारा में रहता है। 3 दिसंबर 2022 को उसका परिचय बसंत,शुभम जैन से हुआ था। उसने टेंडर निकलने की बात कर विकास को गांव में सोलर लाईट लगाने का ठेका दिलाने का झांसा दिया। बसंत जैन ने टविलिक एरिना लभाण्डी में विकास को आफिस बुलाकर ठेका काम में मुनाफा होने की बात कर एडवांस और ठेका दिलाने के लिए पैसों की मांग कर अलग-अलग किश्तों में 21 लाख रूपए ले लिए।
इसके बाद विकास को अब तक सोलर लगाने को ठेका और ना ही किया प्रकार का लाभांश मिला। बसंत को इस बारे में पूछताछ करने पर टालमटोल करने लगे। विकास ने ठगी होने के शक में सोमवार को तेलाबांधा थाना में ठगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने बंसत, शुभम और समीर खान के खिलाफ 420, 468,471, 34 का अपराध दर्ज किया है। बताए गए स्थान, और ट्रांजक्शन के आधार पर जांच पड़ताल की कार्रवाई की जा रही है।