रायपुर

घरों में कारोबार करने वालों से व्यावसायिक टैक्स वसूलने की तैयारी
12-Aug-2024 8:02 PM
 घरों में कारोबार करने वालों से व्यावसायिक टैक्स वसूलने की तैयारी

आयुक्त ने प्रतिदिन घर-घर जाकर सर्वे करने रिकार्ड अपडेट करने कहा 

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 12 अगस्त। निगम आयुक्त अबिनाष मिश्रा ने सोमवार को जोन 3 , 9 के आवासीय क्षेत्रों में   निरीक्षण के दौरान घरों में ही व्यवसाय संचालित किये जाने के कार्यो को देखा।

आयुक्त मिश्रा के साथ अपर आयुक्त  विनोद पाण्डेय, अधीक्षण अभियंता राजेश शर्मा, जोन कमिश्नर जसदेव सिंह बाबरा,  संतोष पाण्डेय,  एवं अन्य संबंधित अधिकारी भी साथ रहे। निरीक्षण के दौरान  सभी  राजस्व अधिकारियों को प्रतिदिन अपने अपने जोन क्षेत्र में घर घर जाकर न्यूनतम 100 घरों का भौतिक सर्वे कर आवासीय क्षेत्र में व्यवसायिक गतिविधियों का संचालन करने वाले संबंधित फर्मो के राजस्व रिकार्ड को अपडेट करवाने कहा। ताकि संबंधित फर्मो से अधिनियम के अनुसार व्यवसायिक कर की वसूली की जा सके।

आयुक्त ने जोन 3 एवं जोन 9 में स्थल निरीक्षण के दौरान घरों पर व्यवसायिक फर्मो के लगाये गये बोर्ड को देखा तो आनलाईन पद्धति से संबंधितों के कर भुगतान की जानकारी का अवलोकन किया। कई घरों में  व्यवसायिक गतिविधि के संचालन के बावजूद संबंधित फर्मो  निगम को आवासीय कर दे रहे हैं ।  उन फर्मो पर नियमानुसार व्यवसायिक कर का करारोपण कर वसूली करने और सर्वे कार्य को प्राथमिकता से  करवाने निर्देषित किया है।

मोवा स्कूल में अतिरिक्त भवन के कार्य को शीघ्रता से पूर्ण

आयुक्त श्री मिश्रा ने  मोवा में स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम शाला परिसर में निर्माणाधीन अतिरिक्त भवन के कार्य की प्रगति देखी। यह निर्माण रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड के माध्यम से करवाया जा रहा है। आयुक्त ने स्मार्ट सिटी के संबंधित अधिकारियों को स्कूल में अतिरिक्त भवन के निर्माण शीघ्र पूर्ण करके स्कूल प्रबंधन को सौंपने कहा।

ठेकेदार पर जुर्माना

जोन 9 के वार्डो में निरीक्षण के दौरान आयुक्त को  निर्धारित से कम संख्या में सफाई कामगार मिले।  श्री मिश्रा ने संबंधित सफाई ठेकेदारों को नोटिस देकर जुर्माना करने के निर्देष दिए।।वार्ड 7 के ठेकेदार पर 20 हजार रू. का जुर्माना किया।

 हर जोन के गार्डन सुव्यवस्थित करें

आयुक्त ने जोन 3 के बालाजी उद्यान की  भी व्यवस्था देखी। उन्होंने लॉन की घास कटाई करने, प्रकाश व्यवस्था सुधारने, पेयजल आपूर्ति सुगमता से करवाने शौचालय व्यवस्थित करवाने के निर्देश दिए। मिश्रा ने इसी तरह सेप्रत्येक जोन के 4-5 उद्यानों को सुव्यवस्थित करने कहा।

 


अन्य पोस्ट