रायपुर
गृह निर्माण मंडल ने 188 परिवारों को 3.01 करोड़ वापस किए
12-Aug-2024 7:59 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 12 अगस्त। लंबे समय से छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के हितग्राहियों के लंबित भुगतान के लिए धनराशि वापसी के निर्देश दिए हैं। इसके परिणामस्वरूप मंडल ने लगभग 188 परिवारों को 3.01 करोड़ वापस किए हैं। गृह निर्माण मण्डल के आयुक्त कुंदन कुमार ने बताया कि मंत्री ओ.पी. चौधरी के निर्देश का उद्देश्य पात्र लाभार्थियों को देर से भुगतान के मुद्दे को हल करना था। मुख्यमंत्री साय की सुशासन से विभागों के लंबित कार्यों का यथाशीघ्र निराकरण को निर्देश और मंत्री की पहल से प्रभावित परिवारों को राहत मिली है और विभाग ऐसे लंबित मुद्दों को हल करने के लिए सतत काम करता रहेगा।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे