रायपुर
निरंकारी मिशन ने देश के 600 शहरों में किया पौधरोपण
12-Aug-2024 7:59 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 12 अगस्त। रविवार को संत निरंकारी मिशन ने संपूर्ण भारत वर्ष के 600 शहरों में हरित विश्व की ओर एक कदम के तहत वृक्षारोपण का आयोजन किया गया। रायपुर ब्रांच ने पिथालिया कॉम्पलेक्स के बगीचे में आम , नीम , गुलमोहर , बादाम आदि के 30 पौधे लगाए गए। रायपुर ब्रांच के ज़ोनल इंचार्ज ग़ुरबक्श सिंह कालरा क्षेत्रीय संचालक अशोक पंजवानी एवं सेवादल संचालक राजेश उधवानी ने सेवादल के भाइयों एवं बहनों के सहयोग से पौधा रोपण का कार्य सुबह 7 बजे से 8: 30 बजे तक किया। मीडिया सहायक गोपीचंद रहेजा एवं मीडिया प्रभारी प्रेम सिंह धामी ने बताया कि मिशन कई वर्षों से सुंदर धरती पर आये हैं सुंदर छोड़ के जाना है के तहत सत्गुरु माता सुदीक्षा के आदेशानुसार अनुयायी समाज कल्याण के कार्य पूरी श्रद्धा के साथ करते है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे