रायपुर

इलाज कराने हैदराबाद गए बुजुर्ग के सूने मकान से साढ़े 5 लाख के जेवर पार
12-Aug-2024 2:30 PM
इलाज कराने हैदराबाद गए  बुजुर्ग के सूने मकान से साढ़े  5 लाख के जेवर पार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 12 अगस्त।
शंकर नगर इलाके में कैंसर का इलाज कराने गए बुजुर्ग दंपत्ति के सूने मकान में चोर ने धावा बोल दिया। अज्ञात चोर मकान का ताला तोडक़र कमरे में रखे आलमारी से सोना, चांदी के जेवर जिसकी कुल कीमल साढ़े पांच लाख को चोरी कर ले गए। जिस समय चोरी हुई बुजूर्ग दपत्ति इलाज कराने हैदराबाद गए हुए थे। 

पुलिस के मुताबिक नेहा अग्रवाल ने सिविल लाइन थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह दर्री रोड कोरबा में रहती है। शंकर नगर में मां का घर चौपाटी के पास उसका मैका है। उसके पिता मदन लाल अग्रवाल कैंसर से के मरीज है। जो द्रोपदी अग्रवाल के साथ में इलाज कराने 30 जून 2024 को घर मे ताला लगाकर हैदराबद गए हुए थे। जहां उनेक सूने मकान में शनिवार रात में चोरी हो गई। घर में चोरी की सूचना शंकर नगर रायपुर के पडोसी संदीप अग्रवाल ने फोन कर बताया। सूचना मिलने पर नेहा ने रायपुर आकर शंकर नगर वाले घर में देखा तो सामने दरवाजा मे ताला लगा हुआ है मकान के पीछे का दरवाजा ताला टूटा हुआ था। 

अंदर आलमारी खुली हुई थी। और उसमें रखे सोना,चांदी के जेवर नहीं थे। घर का सारा सामान बिखरा पड़ा था। कोई अज्ञात चोरी उसे चुरा ले गया। जिसकी  कुल किमत करीबन 5,50,000 रूपए है। इसकी रिपोर्ट नेहा ने थाना में दर्ज कराई है। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ 331-4, 305 का अपराध दर्ज किया है। 

उधर स्टेशनपारा मांढर के टेकारी में बाजार चौक के पास बीपी सुपर बाजार में चोरी हो गई। अज्ञात चोर दुकान का सामान साड़ी, जीन्स और पान मसाला का सामान चोरी कर ले गया।  यशवीन कुमार तिवारी ने इसकी रिपोर्ट विधानसभा थाना में दर्ज कराई है। पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ अपराध दर्ज कर कार्रवाई की। 
 


अन्य पोस्ट