रायपुर

बिजली के स्मार्ट मीटर का हो रहा विरोध : लोग कह रहे पहले नेताओं के घरों और चोरी करने वाले उद्योगों में लगाएं
11-Aug-2024 6:26 PM
बिजली के स्मार्ट  मीटर का हो रहा विरोध : लोग कह रहे पहले नेताओं के घरों और चोरी करने  वाले उद्योगों में लगाएं

पुराने मीटरों की रीडिंग व स्मार्ट मीटर की रीडिंग में मान्य सीमा के अंदर ही विचलन पाया गया जो 0.1 प्रतिशत से कम है।


‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 11 अगस्त। राजधानी में घरेलू बिजली कनेक्शनों को स्मार्ट मीटर से कनेक्ट करने का काम शुरू कर दिया है। इन मीटरों को लगा ने जा रहे वेंडरों को काफी विरोध के साथ साथ तकनीकी दिक्कतों का भी सामना करना पड़ रहा है । हालांकि बिल की मीटरिंग अभी शुरू नहीं हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार राजधानी में विद्युत कंपनी के साउथ डिवीजऩ ये सिंगल फेज़ घरेलू कनेक्शन में स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं। इन दिनों देवपुरी, कमल विहार, लालपुर, अमलीडीह,पचपेड़ी नाका, डीडी नगर गोलबाजार में लगाए जा रहे हैं। यह काम कंपनी के लाइसेंसी ठेकेदारों को दिया गया है।

इनके कर्मियों को लोगों के विरोध का सामना करना पड़ रहा है । कुछ लोग न लगाने की बात कहकर वेंडर के कर्मियों को उल्टे पांव लौट रहे हैं। तो कुछ लगवा भी रहे हैं। विरोध के पीछे एक मात्र कारण इन मीटरों में पहले से ही बिलिंग प्रोग्राम सेट होना बताया जा रहा है । इसमें गड़बड़ी की आशंका जताई जा रही है। तो कुछ इलाकों में वर्तमान में मोबाइल फोन के ही सर्वर कनेक्टिविटी की समस्या होने की बात कहते हुए लोगों का कहना है कि ये मीटर भी वैसे ही दिक्कत करेंगे। सर्वर डाउन,फेल होने के साथ ही बिल मीटरिंग में भी उंचनीच होगा। जैसे पूरे कमल विहार कांप्लेक्स में नेटवर्क फेल है। राजेश आहुजा, शिव प्रसाद, रजत कुमार, सुनील कुमार, प्रशांत का कहना है कि पहले यह मीटर बिल न पटाने वाले नेताओं, सरकारी विभागों  के साथ बिजली चोरी करने वाले उद्योगों में लगाए जाने चाहिए। ताकि चोरी रूके और बिल भुगतान एडवांस में हो। आम घरेलू उपभोक्ता तो बिना नागा हर माह बिल पाते ही हैं। इन दिक्कतों को देखते हुए वेंडर्स का कह ना है कि विरोध तेज हो सकता है ।


अन्य पोस्ट