रायपुर

पिता के अंतिम संस्कार में गए दंपत्ति के सूने मकान में चोरी
09-Aug-2024 7:56 PM
पिता के अंतिम संस्कार में गए दंपत्ति के सूने मकान में चोरी

रायपुर, 9 अगस्त। पिता के अंतिम संस्कार कार्यक्रम में गए दंपत्ति के सूने मकान में अज्ञात चोर ने धावा बोल दिया। मकान का ताला तोडक़र वहां से सोना,चांदी के जेवर और अन्य सामान की चोरी कर ले गया। प्रणेश कुमार मिश्रा ने आमानाका थाना जाकर इसकी रिपोर्ट दर्ज कराई है। उसने पुलिस को बताया कि वह हर्षित विहार टाटीबंध परिवार के साथ रहता है। बुधवार को उसके समता कालोनी स्थित घर में पिता का शोक कार्यक्रम था। जिसमें वे सह परिवार गए हुए थे। आठ अगस्त को पत्नी रिचा मिश्रा ने फोन कर बताया कि घर में चोरी हो गई है। प्रणेश ने हर्षित विहार वाले मकान में जाकर देखा कि मेन गेट लाक था।  अंदर का दरवाजे का ताला टुटा हुआ घर में सारा सामान बिखरा पड़ा था। अलमारी सोना चांदी के जेवर और घर में लगा टीवी, घड़ी वहां नहीं था। उसे कोई अज्ञात चोर चुरा ले गया। शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ 331-4, 305 का अपराध दर्ज किया है।


अन्य पोस्ट