रायपुर
दुर्गादास राठौर की जयंती 13 को
09-Aug-2024 7:55 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 9 अगस्त। राठौर क्षत्रिय समाज राष्ट्रवीर दुर्गादास राठौर का 386 वाँ जयंती समारोह 13 अगस्त, को मनाएगा।
सुधीर वृंदावन राठौर जानकारी में बताया कि समारोह के तहत 11 अगस्त को बालक, बालिकाओं, युवा एवं सामाजिक सदस्यों के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन खाटू श्याम मंदिर समता कॉलोनी में किया जाएगा। रविवार को प्रात: 8 बजे बाइक रैली राठौर चौक से रामसागरपारा होते हुए खाटू श्याम मंदिर समता कॉलोनी तक निकाली जाएगी। कार्यक्रम की शुरूआत दुर्गादास राठौर के चित्र पर माल्यार्पण कर बच्चों के लिए खेलकूद प्रतियोगिता व विजेताओं को पुरस्कृत किया जावेगा। इस कार्यक्रम में समाज के सदस्य शामिल होंगे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे