रायपुर

मोहल्ले के बदमाशों ने महिला से की छेडख़ानी, बीच बचाव करने गए लोगों के साथ बलवा
08-Aug-2024 7:33 PM
मोहल्ले के बदमाशों ने महिला से की छेडख़ानी, बीच बचाव करने गए लोगों के साथ बलवा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

 रायपुर, 8 अगस्त। गुढिय़ारी इलाके में कल रात पुरानी रंजिश का बदला लेने युवक के साथ बलवा, महिला से छेडख़ानी और पार्किंग को लेकर बस चालक से विवाद के मामले दर्ज हुए हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ 296, 115-2, 351-2, 3,5 का अपराध दर्ज किया है।

पुलिस के मुताबिक अभीषेक बैरागी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह रामनगर शितलापारा में किराये के मकान में रहता है। बुधवार रात वह  मकान के बाहर खड़ा था। उसी समय दादू और मोनू सिन्हा और दादू की पत्नि, साला एवं अन्य लोग घर के पास आकर पड़ोसी के साथ पूर्व में हुए विवाद में बीच बचाव करने की बात से नाराज होकर गाली गलौज और चाकू दिखा कर जान से मारने की धमकी दिए। जिसका विरोध करने पर दादू सिन्हा और उसके साथियों ने मुक्का और डण्डा से मारपीट करने लगे। इसे देख बीच बचाव करने आई खुशी नागरे के साथ भी हाथ , मुक्का से मारपीट किए । 

अन्य मामले में राधिका कवंर ने दादू सिन्हा के खिलाफ छेडख़ानी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। राधिका ने बताया कि कल दोपहर मोहल्ले का दादू सिन्हा जबरन घर के अंदर घुसकर छेडख़ानी करने लगा। आवाज देने पर उसके पति आकर जान बचाई। जिसपर दादू सिन्हा गाली गलौज कर मारपीट की।

उधर तेलीबांधा इलाके में  कांकेर रोड वेज गैरेज छोकरानाला के पास बस पार्किंग की बात को लेकर बस चालक शेख हनीफ और छत्तर सिंह के बीच विवाद हो गया।

शेख हनीफ ने पुलिस को बताया कि वह कल बस का चालक है। कल वह जगदलपुर से रायपुर सवारी लेकर आया और रायपुर बस स्टैंड मे सवारी छोडकर बस लेकर गैरेज छोकरा नाला के पास ले जाकर खडी किया था। तभी वहां पर गैरेज मे चालक छत्तर सिह बस खड़ी करता देख यहां से हटाओं कहा। जिसे थोड़ी देर में हटा दूगां कहने पर छत्तर सिह गाली गलौज करने लगा। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देकर अपने हाथ मे रखे लोहे की राड हमला कर दिया। इससे सिर और हाथ में चोट आई। शिकायत पर पुलिस ने छत्तर सिंह के खिलाफ अपराध दर्ज कर कार्रवाई की है।


अन्य पोस्ट