रायपुर
रायपुर, 8 अगस्त। भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ छत्तीसगढ़ के प्रतिनिधियों से उनकी मांगों पर वित्त सचिव मुकेश बंसल, कलेक्टर गौरव सिंह ने बुधवार को चर्चा की। बंसल ने दोनो मसले पर त्वरित कार्यवाही करने का भरोसा दिलाया। इसके बाद महासंघ ने वित्त मंत्री के बंगले पर घेराव प्रदर्शन को फिलहाल स्थगित कर दिया है। वित्त सचिव मुकेश बंसल ने पेंशनर्स महासंघ छत्तीसगढ़ के प्रतिधिनिधि मंडल को आश्वस्त किया कि छत्तीसगढ़ राज्य के साथ बने राज्य उत्तराखण्ड और झारखंड तथा उत्तर प्रदेश, बिहार सरकार के अधिकारियो से सम्पर्क स्थापित कर धारा49 की स्थिति पर एक माह में जानकारी प्राप्त कर सरकार उचित कार्यवाही की जाएगी।
कलेक्टर रायपुर के पहल पर वित्त सचिव द्वारा महासंघ को चर्चा हेतु में आमंत्रित किया गया। इस चर्चा में कार्यकारी प्रांताध्यक्ष जे पी मिश्रा, महामंत्री अनिल गोलहानी, कोषाध्यक्ष बी एस दसमेर,रायपुर जिला के अध्यक्ष आर जी बोहरे आदि शामिल रहे।