रायपुर

नौकरी लगाने 8.35 लाख ठगने वाला गिरफ्तार, 5000 जब्त
08-Aug-2024 7:30 PM
नौकरी लगाने 8.35 लाख ठगने वाला गिरफ्तार, 5000 जब्त

रायपुर, 8 अगस्त। सरकारी बैंक में नौकरी लगाने के लिए 8.35 लाख रूपए ठगने वाले को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। डब्ल्यू.आर.एस. कालोनी खमतराई निवासी फणेन्द्र यादव ने थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस के अनुसार फणेंद्र कि  परिचय आज से 02 -03 वर्ष पूर्व जागेश्वर यादव पिता समारू राम यादव जो कि टैगोर नगर कोतवाली में केन्टीन का संचालन करता है, से हुआ था।

जागेश्वर यादव ने कहा कि उसकी जान पहचान बड़े-बड़े अधिकारियों से है, वह उसकी नौकरी लगवा देगा। जिससे प्रार्थी उसके झांसे में आकर स्वयं की नौकरी लगवाने के नाम पर जागेश्वर यादव को 08 लाख 35 हजार रूपये दे दिया। कुछ दिनों बाद फणेंद्र द्वारा जागेश्वर यादव से नौकरी के संबंध में पूछताछ करने तथा अपने द्वारा दिये गये रूपये को वापस मांगने पर उसके द्वारा टालमटोल किया जाता था, परंतु जागेश्वर यादव द्वारा ना ही  नौकरी लगवाया गया और ना ही उसका रकम वापस किया । इस रिपोर्ट पर धारा 420 भादवि. का अपराध दर्ज किया ।  लगातार फरार चल रहा जागेश्वर आज पकड़ लिया गया । उससे पांच हजार रूपए जब्त किए गए ।


अन्य पोस्ट