रायपुर

2 डेयरियों को तोड़ा, 12 मवेशी गौठान भेजे
08-Aug-2024 7:30 PM
2 डेयरियों को तोड़ा, 12 मवेशी गौठान भेजे

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 8 अगस्त। जोन 8 की टीम ने गुरूवार को वार्ड  2 के तहत रेल्वे पटरी के समीप सीता नगर बस्ती में शासकीय भूमि पर अवैध कब्जे में संचालित 2 डेयरियों पर कार्रवाई की । टीम ने रहवासी क्षेत्र में अवैध रूप से  संचालित  गणेष वाडे एवं नंदकुमार यदु की अवैध डेयरियों  बंद किया। दोनों डेयरियों के 12 मवेषियों को गौठान भेजा। मवेषियों हेतु बनाये गये अवैध शेड को जेसीबी मशीन से तोड़ा। डेयरी संचालक पर गंदगी व प्रदूषण फैलाने तत्काल 2000 रू. का जुर्माना किया गया।

इससे पहले बुधवार को वार्ड 55 के लालपुर  में रामाधार साहू और हरि साहू की डेयरी पर गंदगी और प्रदूषण फैलाने पर 3500 रूपये का जुर्माना  और  एक डेयरी को सील किया।अमलीडीह, लालपुर मार्ग से 10 आवारा मवेशियों को पकडकर गौठान भेजा गया।जोन 9 की टीम ने खम्हारडीह के रहवासी क्षेत्र में डेयरी को बंद करवाया एवं 12 गायों को काऊकैचर वाहन से निगम सीमा से बाहर छोड़ा गया।


अन्य पोस्ट