रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 8 अगस्त। चार माह पूर्व लूट के घटना को अंजाम देने वाले को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। एक आरोपी थाना खमतराई के अन्य मामले में घटना के बाद से केन्द्रीय जेल में बंद। आरोपी के कब्जे से लूटे गये मोबाईल एवं घटना में प्रयुक्त चाकू व बाइक को जब्त किया है।
आरोपियों के विरूद्ध उरला में 341,294,506बी,323 और 394,34 भादवि 25,27 आर्म्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया गया।
पुलिस के मुताबिक उरला स्थित विश्व परिवार दैनिक पत्रिका में काम करने वाले राजू सिंह एंव कमलेश सिंह रात 9.30 बजे राशन लेकर वापस विश्व परिवार दैनिक पत्रिका जा रहे थे। रास्ते में बाइक सवार तीन अज्ञात व्यक्तियों उसका रास्ता रोककर मोबाइल लूट और चाकू से कमलेश सिंह पर हमला किया था। जिससे उसके पैर व जाँघ में चोट आई। राजू सिंह उरला थाना में इसकी रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
पुलिस की टीम ने आसपास पूछताछ कर पास लगे सीसीटीवी कैमरा फुटेज का अवलोकन किया गया। बताए गए हुलिए और बाइक , मोबाइल नम्बर को ट्रेस कर रवि पाण्डेय नामक व्यक्ति को पकड़ा। पूछताछ में उसने बताया कि उक्त मोबाईल उसे एक आटो के सवारी के द्वारा आटो का किराया नही होने से दिया गया था। जिसे वह दो दिन चलाया जिसके पश्चात अपना किराया लेकर उसे मोबाईल वापस कर दिया । जिसका घर दिखाने पर धनेश साहू को हिरासत में लेकर पूछताछ पर बताया कि अपने पल्सर मोटर सायकल क्र सीजी 04 पी एम 4703 में अपने अन्य साथी अपचारी बालक एवं ओ रविन्द्र राव के साथ मोबाइल लूट करने के लिये चालू से मारपीट करना बताया। लूटे हुए मोबाईल एवं घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल व चाकू को जप्त किया गया है।