रायपुर

कचरे दुर्गंध के बीच दुभर हो गया है सकरी, धनसुनी में रहना
08-Aug-2024 7:28 PM
कचरे दुर्गंध के बीच दुभर हो गया है सकरी, धनसुनी में रहना

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 8 अगस्त। शहर से आउटर में बने संकरी, धनसुली डंपिंग यार्ड से रहवासियों को कचरा और दुर्गंध के बीच रहना दुभर हो गया है। लगभग पांच वर्ष पहले शुरू हुए डंपिंग ट्रेचिंग यार्ड को लेकर रहवासियों ने पंचायत सीईओ एसडीएम, नगर निगम रायपुर के महापौर और अधिकारियों को ज्ञापन सौंप था। इसके बावदूज प्रसाशन की ओर से कार्रवाई न होने से परेशान हो गए हैं। धनसुली के आसपास हाउसिंग बार्ड की कालोनियां भी है। यहां पर लगभग 350 से अधिक परिवार रहते है। आसपास के रहवासियों ने इस मामले को कोर्ट याचिका दायर किया था। जिसमें कोर्ट ने आदेश जारी कर सोलिड वेस्ट मेनेजमेंट की नियमावली 2016 के तहत कचरा फेंकने पर रोक लगाई थी। इसके बावजूद निगम ने लगभग 5 साल में 200 मीटर क्षेत्र में प्रोसेसिंग यूनिट के नाम पर शहर का कचरा यहां डाला जा रहा है। इस वजह से आज धनसुली और सकरी ग्राम में कचरे का पहाड़ बन गया है।  पर्यावरण नियमों की अवहेलना कर निगम ने आसपास के लोगों की निस्तारी तालाब का कचरे से पाट कर अतिक्रमण किया है।

वहीं शहर में रोजाना निकलने वाले कचरे का प्रोसेसिंग करने का दावा करने वाली निगम इसका निपटरा नहीं कर पा रही। बरहाल अब तालाब की जगहा कचरे का ढेर खड़ा हो गया है। प्रोसेसिंग यूनिट से निकलने वाले कचरा और बहते गन्दा पानी से आसपास के क्षेत्रों में बिमारी का खतरा बना हुआ है। हजारों एक्ड़ जमीन बंजर हो गई है।

 सूत्रों के मुताबिक शहर का कचरा पहले सरोना में डंप किया जाता था। हाई कोट में याचिका के बाद इसका विस्थापन ग्राम सकरी और उसके आसपास के क्षेत्रों किया गया। इसके लिए एनजीटी ने प्रोसेसिंग यूनिट लगाने के लिए 15 करोड़ रूपए का प्रस्ताव भी पास किया था। कचरे के निपटारा करने के लिए प्रोसेसिंग यूनिट लगाने के नाम पर रोजाना सौकड़ों टन कचरा यहां डंप कर रही है। शहर का कचरा डंप करने से संकरी समेत आसपास के सभी रहवासी कॉलोनी, संस्कार सिटी , हाउसिंग बोर्ड धनसुली, हाउसिंग बोर्ड ईडब्लूएस धनसुली, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी पिरदा के साथ-साथ धनसुली, तुलसी बरडेरा के लोग हज़ारों रहवासी डंप वेस्ट के बदबू, दुर्गंध, संड़ांध से परेशान है। नगर निगम के पास कचरा डंप करने की अथारिटी ही नहीं है, इसे तत्काल प्रभाव से रोकने जाए, दूसरी मांग एयरपोर्ट अथॉरिटी की नियमित अनुमति नगर निगम के पास नहीं। यहाँ तक निगम के पास ग्रामसभा की भी अनुमति नहीं, इसलिए यह पूरी प्रकिया गैर कानूनी है।


अन्य पोस्ट