रायपुर

सदर, रेलवे स्टेशन से तीन बाइक चुराने वाला गिरफ्तार
08-Aug-2024 7:28 PM
सदर, रेलवे स्टेशन से तीन बाइक चुराने वाला गिरफ्तार

रायपुर, 8 अगस्त। गंज पुलिस ने बाइक  चोरी करने वाले कन्हैया देवार को गिरफ्तार कर उससे तीन दोपहिए बरामद किया है। गंज पुलिस का कहना है कि मंगलवार को  रेल्वे स्टेशन के गेट नंबर 2 के पास कन्हैया देवार निवासी सरोना  एक्टिवा क्रमांक सीजी-04-एलएम-7150 को बेचने ग्राहक ढूंढ रहा था। इस सूचना पर मौके पर गए पुलिस कर्मियों ने घेराबंदीकर उसे पकड़ा। हालांकि  वह  एक्टिवा सीजी-04-एलएम-7150 को लेकर भागने लगा था ।  पूछताछ में उसने अपना  नाम कन्हैया देवार उर्फ चोल्लो देवार 22 साल निवासी सरोना बीएसयूपी कालोनी मकान नंबर 13/15 डी. डी. नगर रायपुर का रहने वाला बताया। और  एक्टिवा के मालिकाना हक संबंधी कोई  कागजात नहीं थे। उसने  एक्टिवा को करीब 15-20 दिन पहले सदर बाजार काली मंदिर के पास से चोरी करना बताया। पूछताछ में उसने एक और बाइक  पैशन प्रो क्रमांक सीजी 04-केसी-6639 ,  एक हीरो होण्डा प्लेजर सीजी-04-डीवाई 9553 को 8-10 दिन पूर्व रेल्वे स्टेशन के पास से चोरी कर अपने घर के पास छिपाकर रखना बताया।


अन्य पोस्ट