रायपुर

रानू को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, लेकिन बाहर नहीं आ पाएंगी
08-Aug-2024 4:03 PM
रानू को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, लेकिन बाहर नहीं आ पाएंगी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 8 अगस्त। कांग्रेस शासन काल में हुए  450 करोड़ के कोल लेवी वसूली और मनी लांड्रिंग मामले में निलंबित आईएएस  रानू साहू , कारोबारी सुनील अग्रवाल और दीपेश टांक को सुप्रीम कोर्ट से नियमित ज़मानत दे दी है। लेकिन रानू  ईओडब्लू में दर्ज मामले के कारण जेल में ही रहेंगी। रानू करीब एक वर्ष से जेस में है।

उधर सवा सौ करोड़ के कस्टम मिंलिंग प्रोत्साहन घोटाले के  मामले में कुरूद के मिलर रोशन चंद्राकर को विशेष अदालत से ज़मानत  मिल गई है।


अन्य पोस्ट