रायपुर
रोड किनारे खड़े ट्रकों पर कार्रवाई
07-Aug-2024 7:08 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 7 अगस्त। शहर से गुजरने वाले राष्ट्रीयराज्य मार्गों और मुख्य सडक़ों पर ढाबा, रेस्टोरेंट के पास सर्विस लेन पर बेतरतीबी से वाहन खड़ी करने वाले ट्रक चालकों के खिलाफ धरसीवां पुलिस ने मंगलवार को अभियान चलाकर चार ट्रक चालकों के विरूद्ध यातायात एक्ट की कार्रवाई की है। धरसींवा इलाके में सिलतरा, सांकरा के पास जय जगदीस ट्रांसपोर्ट के सामने खड़े ट्रक सीजी 04 पीएम 5419, निमोरा गेट के पास ट्रक सीजी 07 डीजे 6486, ग्राम सांकरा के पास सीजी 04 एमटी 3739 और ट्रक एमपी 03 टीके 5659 के चालकों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की गई।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे