रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 7 अगस्त। मोवा सड्डू इलाके में कल दोपहर सूने मकान में चोरी हो गई। जिस समय चोरी हुई लखेश्वरी साहू अपने बच्चों को लाने स्कूल गई हुई थी। जाने से पहले उसने घर में ताला लगाया था। अज्ञात चोर घर से सोना चांदी के जेवर और 11 हजार नगदी को चोरी कर ले गए।
पुलिस के मुताबिक लखेश्वरी साहू ने विधानसभा थाना में कल रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह शिवम सिटी सड्डू में रहती है। मंगलवार की दोपहर 2 बजे घर में ताला बंद कर अपने बड़े लडका खिलेन्द्र साहू को लेने शिव मंदिर मेन रोड के पास गई हुई थी। जो आधे घण्टे बाद घर वापस पहुंची। उसने देखा की मेन दरवाजे का ताला टूटा हुआ था। अंदर जाकर देखा तो बेडरूम मे रखे लोहे का आलमारी का दरवाजा खुला हुआ था व अंदर का लाकर टुटा हुआ था। समान बिखरा हुआ था। उसमें रखे सोना, चांदी के जेवर नगदी 11000 रूपए नहीं थे। उसे को कोई अज्ञात चोर घर में प्रवेश कर आलमारी का लॉक तोडक़र उसमें रखे जेवर, नगदी कुल 85 हजार रूपए की चोरी कर ले गया। पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ 331-4, 305 ए का अपराध दर्ज कर कार्रवाई की।
उधर लूट: आरंग पुलिस के मुताबिक वार्ड 10 ब्राह्मण पारा निवासी मुरली प्रसाद झा (47) कल रात दोपहिया से ड्यूटी जा रहा था। रात करीब 9 बजे पारागांव के पास ढिल्लन ढाबे के पास तीन चार लडक़ों ने उसे रोका। और उसे डरा धमका कर मोबाइल और 2000रूपए नगद लूटकर फरार हो गए । मुरली की रिपोर्ट पर पुलिस धारा 309-4,3-5 दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।