रायपुर

पं. श्यामाचरण शुक्ल महाविद्यालय, धरसींवा में दीक्षारंभ समारोह
06-Aug-2024 6:38 PM
पं. श्यामाचरण शुक्ल महाविद्यालय, धरसींवा में दीक्षारंभ समारोह

धरसींवा (रायपुर), 6 अगस्त। शासकीय पं. श्यामाचरण शुक्ल महाविद्यालय, धरसींवा रायपुर में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के प्रावधानों के तहत स्नातक प्रथम सेमेस्टर में नव प्रवेशित समस्त छात्र-छात्राओं का दीक्षारंभ कार्यक्रम विधायक अनुज शर्मा ‘पद्मश्री’ के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहीं प्राचार्य डॉ. शबनूर सिद्दीकी ने अपने स्वागत उद्बोधन में महाविद्यालय में उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी दीं। नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के क्रियान्वयन प्रकोष्ठ के संयोजक कौशल किशोर ने नीति से संबंधित सभी पहलुओं से नवप्रवेशित विद्यार्थियों को उन्मुख किया। साथ ही जीई एवं वीएसी पाठ्यक्रमों के बारे में संबंधित संकाय के प्राध्यापकों डॉ. रश्मि कुजूर (कला संकाय), डॉ. जी.नाग भार्गवी (विज्ञान संकाय), डॉ. सुनीता दुबे (वाणिज्य संकाय) द्वारा तथा महाविद्यालय में संचालित इकाईयों संबंधित जानकारी प्रभारियों डॉ. संजय सिंह (एनएसएस), डॉ. सुषमा मिश्रा (एनसीसी), यूथ रेडक्रॉस तथा क्रीड़ा विभाग द्वारा दी गई। एनईबी एम्बेसेडर के रूप में मनोनीत संकायवार छात्र प्रतिनिधियों ने अपना परिचय देते हुए अपनी भूमिका स्पष्ट की। 

कार्यक्रम का संचालन सहायक प्राध्यापक श्रीमती अदिती भगत व डॉ. स्वाति शर्मा ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन डॉ.निधि देवांगन ने किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक एवं कर्मचारीगण, छात्र-छात्राओं के साथ, अभिभावक तथा स्थानीय नागरिक भी उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट