रायपुर
झमाझम बरसे
06-Aug-2024 5:58 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 6 अगस्त। मंगलवार सुबह तेज चटक धूप के बाद दोपहर अचानक बादलों ने शहर को घेरा। और झमाझम बरस पड़े। नए और पुराने दोनों ही शहरों में अच्छी खासी तरावट भरी बारिश हुई। मौसम विभाग ने प्रदेश में अगले 72 घंटे का पूर्वनुमान जारी कर बताया कि अगले दो तीन दिनों तक बारिश की गतिविधियां कम रहेगी। इसके बाद सप्ताहंत में फिर से बारिश होने की संभावना है। राजधानी की बात करें तो आकाश में बादल छएं रहेंगे कुछ जगहों पर गरज चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार मानसून पूवोत्तर मध्य प्रदेश और उससे लगे राज्यों से पश्चिम की ओर आगे बढऩे की संभावना है। इस कारण से अगले दो तीन दिन प्रदेश में बारिश कम होगी। वहीं प्रदेशभर आगामी 5 दिनों के दौरान तापमान में कोई विशेष परिर्वतन नहीं होगा।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे