रायपुर

बृजमोहन ने शुरू की नियुक्तियां, 16 शाला विकास समिति अध्यक्ष बनाए
06-Aug-2024 5:55 PM
बृजमोहन ने शुरू की नियुक्तियां, 16 शाला विकास समिति अध्यक्ष बनाए

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 6 अगस्त। रायपुर लोकसभा के सरकारी स्कूलों में सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने अपने प्रतिनिधि नियुक्त किए हैं। कुल 18 स्कूलों में सांसद प्रतिनिधि नियुक्त किए गए हैं। इसके अलावा 16 स्कूलों में विकास समिति के अध्यक्ष भी बनाए गए हैं।

जिन स्कूलों में सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने अपने प्रतिनिधि नियुक्त किए हैं उनमें-दानी स्कूल में प्रवीण देवड़ा, चंगोरा भाठा में मृणांक चौबे, संतोषी नगर में गणेश नाग, संजय नगर में बद्री गुप्ता, छोटापारा स्कूल में डॉ. एनडी गजवानी,  कटोरा तालाब में कैलाश राजपूत, खो-खो पारा में मनोज ठाकुर, मठपारा स्कूल में मनोज चक्रधारी, बैरनबाजार स्कूल में देवाशीष राय, कुशालपुर स्कूल में ईश्वरी साहू, भाठागांव स्कूल में रवि सोनकर, पुरानी स्कूल में कृष्णकुमार अवधिया, टिकरापारा स्कूल में प्रमोद साहू, बूढ़ापारा स्कूल में महादेव नायक, नयापारा में पुष्पा साहू और मठपुरैना में राकेश सिंह बनाए गए हैं।

जिन स्कूलों में शाला विकास समिति के अध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं उनमें- दानी स्कूल में रंजना महावर, चंगोराभाठा में यामिनी शर्मा, संतोषी नगर स्कूल में पिंटा यादव, संजय नगर स्कूल में मनोज सिंह ठाकुर, जेएन पाण्डेय स्कूल में खेमराज वैद्य, कटोरा तालाब कन्या स्कूल में श्रीमती स्वप्लिन मिश्रा, खो-खो पारा में अनुराग पाण्डेय, मठपारा में चूणामणि निर्मलकर, बैरन बाजार स्कूल में हेमलता चंद्राकर, कुशालपुर हाईस्कूल में रमेश ठाकुर, बिन्नी बाई सोनकर स्कूल भाठागांव में डॉ. बिहारीलाल साहू, सरस्वती स्कूल में प्रेम बिरनानी, टिकरापारा स्कूल में आशीष धनकर, बूढ़ापारा स्कूल में हरख मालू, नवापारा में प्रमोद वैद्य और मठपुरैना में विजय अग्रवाल बनाए गए हैं।


अन्य पोस्ट