रायपुर

भाजपा का हर घर तिरंगा अभियान 11 से पासवान ने ली बैठक
06-Aug-2024 5:54 PM
भाजपा का हर घर तिरंगा अभियान 11 से पासवान ने ली बैठक

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 6 अगस्त। हर घर तिरंगा अभियान के दृष्टिगत एक बैठक  ठाकरे परिसर में हुई।बैठक में मार्गदर्शन राष्ट्रीय प्रवक्ता और बिहार भाजपा के मंत्री गुरुप्रकाश पासवान ने पूरे अभियान के तौर तरीकों की जानकारी दी । वे  अभियान प्रदेश के प्रभारी हैं। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, प्रदेश के वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी   सहित अन्य मंत्री, जिला अध्यक्ष, जिला प्रभारी,युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष  रवि भगत उनकी पूरी टीम शामिल रही। प्रदेश महामंत्री  अभियान के प्रदेश संयोजक संजय श्रीवास्तव ने बताया कि इस अभियान के दृष्टिगत 11 से 14 अगस्त  तक तिरंगा यात्रा का आयोजन होगा और इस कार्यक्रम में युवा मोर्चा की अग्रणी भूमिका रहेगी। 13 से 15 अगस्त तक प्रत्येक कार्यकर्ता प्रत्येक घर एवं व्यावसायिक केन्द्रों पर च्हर घर तिरंगाज् फहराने अपनी भागीदारी सुनिश्चित करेंगे।  अभियान को हम बूथ स्तर तक जाकर सफल बनाएंगे।

तिरंगा अभी याद आया-साहू

इस अभियान पर कांग्रेस ने टिप्पणी की है।पीसीसी के पूर्व अध्यक्ष धनेंद्र साहू ने कहा कि आरएसएस, और बीजेपी को तिरंगे की अभी याद आई। आरएसएस मुख्यालय में तो कई वर्षों से तिरंगा फहराया नहीं जा रहा।


अन्य पोस्ट