रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 6 अगस्त। कान्यकुब्ज महिला मंडल द्वारा आशीर्वाद भवन में सावन उत्सव 2024 आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताएं रखी गई - शिव स्तुति से शुरू हुई फिल्मी गीतों पर बहनों ने अपना समूह नृत्य प्रस्तुत किया, जिसमे प्रथम स्थान पर सोनम मिश्रा, बरखा त्रिवेदी, निधि शुक्ला, रोशनी शुक्ला ने प्राप्त किया। तृतीय स्थान पर ऋचा शुक्ला, प्रज्ञा मिश्रा, मोनिका शुक्ला, ज्योति अग्निहोत्री, उन्नति शुक्ला ने प्राप्त किया।
सावन ट्विन प्रतियोगिता में बहनों ने अपना भव्य और मनोहारी प्रस्तुती दी, जिसमे प्रथम स्थान - शीतल मिश्रा, सुधा मिश्रा । द्वितीय स्थान - ऋचा शुक्ला, प्रज्ञा मिश्रा एवं तृतीय स्थान ईशा शुक्ला, अक्षिता दीक्षित ने हासिल की।
उत्तर प्रदेश की संस्कृति पर आधारित आलता लगाओ प्रतियोगिता में प्रथम स्थान - पूजा बाजपेई, द्वितीय स्थान पर शशि शुक्ला एवं तृतीय स्थान रोशनी शुक्ला ने प्राप्त किया।
नन्हे मुन्ने बच्चों ने धारा प्रवाह पाठ कर प्रथम स्थान - अर्चित शुक्ल, द्वितीय स्थान - अनविका स्वास्थ्य एवं तृतीय स्थान - आध्य अग्निहोत्री ने अर्जित किया।सभी विजेता को हमारी संस्था कान्यकुब्ज ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष पं. अरुण शुक्ल, सचिव पं. सुरेश मिश्र, एवं अन्य पदाधिकारियों ने पुरस्कृत किया।