रायपुर

विमानन सुरक्षा संस्कृति सप्ताह शुरू
06-Aug-2024 4:24 PM
विमानन सुरक्षा संस्कृति सप्ताह शुरू

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 6 अगस्त।
स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट में सोमवार से विमानन सुरक्षा संस्कृति सप्ताह शुरू हुई।  इस वर्ष की थीम प्रभावी डिवेस्टमेंट के माध्यम से यात्री सुरक्षा में सुधार है। जो यात्री सुरक्षा में मजबूत स्क्रीनिंग प्रक्रियाओं के प्रति जागरूकता लाती है।

इस महत्वपूर्ण सप्ताह को मनाने के  एयरपोर्ट में कई आकर्षक और सूचनात्मक गतिविधियों का आयोजन किया है। कल पहले दिन चेक-इन क्षेत्र में एक विशेष शपथ समारोह आयोजित किया गया। इसमें एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया , केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल , और नागरिक उड्डयन सुरक्षा ब्यूरो  के अधिकारी कर्मचारियों ने विमानन सुरक्षा के उच्चतम मानकों को बनाए रखने की शपथ ली। यात्रियों को सुरक्षा में भागीदारी के लिए प्रोत्साहित करने के लिए एयरपोर्ट के विभिन्न स्थानों पर सेल्फी बूथ लगाए गए हैं। 

यात्रियों को सेल्फी लेने और उन्हें सोशल मीडिया पर साझा करने का अवसर दिया जा रहा जिससे सुरक्षा प्रथाओं के प्रति जागरूकता बढ़ सके। इस मौके पर  एक केक कटिंग समारोह आयोजित किया। यह आयोजन न केवल सुरक्षा संस्कृति सप्ताह की शुरुआत का प्रतीक था, बल्कि एयरलाइंस की सामूहिक सुरक्षा प्रयासों के प्रति प्रतिबद्धता को भी दर्शाता है।इसके बाद आयोजित  क्विज प्रतियोगिता में यात्रियों से  विमानन सुरक्षा के बारे में प्रश्न कर उपहार दे प्रोत्साहित किया गया।  संगीत कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया।


अन्य पोस्ट